{"_id":"5c2f9b04bdec2256b06ef8c2","slug":"151546623748-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय को आशियाने में पहुंचे 45 गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय को आशियाने में पहुंचे 45 गोवंश
विज्ञापन
cow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों।
बेसहारा गोवंशों के लिए तीर्थ नगरी के लहरा रोड पर आशियाना तैयार हो रहा है। 200 गोवंशों के संरक्षण को 2.77 करोड़ रुपये से तैयार हो रही गोशाला में 75 प्रतिशत तक काम पूरा हो गया है। 45 गोवंशों को यहां संरक्षित कर उनकी देखभाल भी शुरू कर दी गई है।
ठंड में सड़कों पर घूमते बेसहारा गोवंशों को संरक्षण देने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। कस्बे में गोशाला बनाई जा रही है। यहां काफी हद तक काम भी कर लिया गया है। पालिका की ओर से मिनी ट्यूबवेल लगाना प्रस्तावित है। जबकि समरसेबिल लगा दिया गया है। इसके अलावा 40 केवीए का ट्रांसफार्मर रखने के लिए पालिका ने विद्युत विभाग को प्रस्ताव भेजा है। डीएम की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी इस गोशाला की निगरानी कर रही है। गोवंशों के संरक्षण के लिए काफी हद तक तैयार हुई गोशाला में गोवंश पहुंचने लगे हैं। सड़कों पर बेसहारा घूम रहे 45 गोवंशों को पालिकाकर्मियों ने संरक्षण के लिए गोशाला तक पहुंचा दिया है। पालिका ने दावा किया है कि गोशाला 15 दिनों में पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगी। यहां 200 गोवंशों को आश्रय मिल सकेगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज ने बताया कि 100 गोवंशों को आश्रय देने के लिए गोशाला पूरी तरह तैयार है। गोशाला में इंटर लॉकिंग का काम चल रहा है। अन्य संसाधन भी जुटाए जाएंगे।
डीएम ने गोशाला का किया निरीक्षण लिया जाएजा
कासगंज। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत मोहनपुर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में 63 गोवंश गोशाला में पाए गए। वहीं डीएम ने सिढ़पुरा के ग्राम देहली बुजुर्ग में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से व्यवस्थाओं में सहयोग करने एवं घूमंतु पशुओं को गोशाला में पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि अक्सर पशुपालक पशुओं को दिन में सड़कों पर खुला छोड़ दते हैं जिससे जाम की समस्या होती हैं और पशु लोगों को चोट भी पहुंचा देते हैं। यह स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे पशुओं को गोशाला भेजा जाएगा। ऐसे पशुपालकों पर जुर्माना लगया जाएगा। उन्होंने कहा कि कान्हा पशु आश्रय योजना में सिढ़पुरा और मोहनपुर में नग पंचायत में गोशाला क्रियाशील हो गई हैं। जिनमें पशुओं को भेजा जा सकता है। शीघ्र ही भरगैन एवं सोरों में भी गोशालाओं को शुरू करा दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत सिढ़पुरा में तालाब के हो रहे सुंदरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार, मुख्य पशुपालन अधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान तिवारी आदि मौजूद रहे।
फोटो प्रेषित है।