{"_id":"5be07536bdec2269980470cb","slug":"151541436726-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ कर पुलिस ने पकड़े पांच पशु चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ कर पुलिस ने पकड़े पांच पशु चोर
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ कर पुलिस ने पकड़े पांच पशु चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। चोरी की दो भैंस सहित पांच चोरों को स्वाट टीम एवं जलेसर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो भैंस, एक मैक्स पिकअप और दो तमंचे बरामद किए। बरामद भैंस अवागढ़ क्षेत्र से चोरी की गई थी। एसएसपी ने पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
पुलिस लाइन में पत्रकारों से मुखातिब एसएसपी आशीष तिवारी और एएसपी संजय कुमार ने बताया कि जलेसर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच पशु चोरों जुम्मन शाह निवासी कांशीराम कॉलोनी मारहरा, सूरजपाल निवासी गिहार बस्ती जलेसर, राकेश निवासी नगला घनश्याम जलेसर, संजय निवासी रामबख्श निवासी जलेसर, फरमान निवासी जाटउ थाना नारखी फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो भैंस, दो तमंचे और एक मैक्स पिकअप बरामद की। पूछताछ में पशु चोरों ने बताया कि बरामद भैंस अवागढ़ के पोंडरी से चोरी की गई थी। पुलिस ने अवागढ़ थाना को सूचना दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
आठ क्विंटल चोरी के बिजली के तार सहित तीन गिरफ्तार
एटा। तार चोरी कर बिजली विभाग के लाखों का चूना लगाने वाले तीन चोरों को जलेसर पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का आठ क्विंटल एल्युमिनियम का तार, तीन तमंचे, मैक्स और तार को गलाकर बनाए गए सिल्वर के कई उपकरण बरामद किए। एसएसपी ने पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का इनाम देने की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पत्रकारों से मुखातिब एसएसपी आशीष तिवारी एवं एएसपी संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर जलेसर पुलिस ने इसोली रोड बंबे की पटरी पर मैक्स सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए रमेश उर्फ पप्पू निवासी मोहम्मदाबाद थाना टूंडला फिरोजाबाद, दिगंबर उर्फ रिंकू निवासी महरामपुर शमसाबाद और पिंटू उर्फ मनीष निवासी मोहल्ला घटिया थाना हरीपर्वत आगरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने आठ क्विंटल बिजली विभाग से चोरी तार, 36 तार गलाकर बनाए गए सिल्वर के बर्तन, तीन तमंचे, चार कारतूस और एक मैक्स कार बरामद की है।
बिजली विभाग पर शक की सुई
एटा। भारी मात्रा में बरामद बिजली का तार चोरों ने नौ जगहों से चोरी किया गया था। पुलिस को बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि बिजली तार चोरी में विभाग के लोग भी शामिल थेे। इनकी मिलीभगत से तार और अन्य बिजली के उपकरण चोरी हो रहे है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि इस पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है।