फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को मुफ्त मिलेगा ब्लड

सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को मुफ्त मिलेगा ब्लड

Sat, 27 Oct 2018 08:28 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को मुफ्त मिलेगा ब्लड
डैमो
मथुरा। जनमानस में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति मनोबल बढ़ाने व सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा जिला एवं संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के लिए अब नि:शुल्क ब्लड दिए जाने की घोषणा की है। एक यूनिट पर आने वाले 400 रुपये के इस प्रोसेसिंग खर्चे का बोझ अब मरीज पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक द्वारा जारी किया गया पत्र जिला अस्पताल को प्राप्त हो गया है। सीएमएस डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि इसके तहत जिला अस्पताल और संयुक्त चिकित्सालय व चिकित्सा केन्द्रों पर भर्ती मरीजों को नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। ऐसे मरीजों से अब 400 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी ब्लड बैंकों को यह धनराशि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आवंटित की जाएगी। ब्लड के बदले मरीज के तीमारदार को ब्लड अस्पताल को देना होगा। हालांकि प्राइवेट नर्सिंग होम व चैरिटेबल चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों से प्रोसेसिंग शुल्क 1050 रुपये पूर्व की तरह ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed