{"_id":"5bca1208bdec2269424c0034","slug":"151539969544-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मी टू : महिला ने तांत्रिक पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मी टू : महिला ने तांत्रिक पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
#metoo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मी टू बॉलीवुड और बड़े शहरों से होते हुए अब एटा तक पहुंच गया है। दिल्ली निवासी एक महिला ने एक तांत्रिक पर पांच साल पहले छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने जिले के अलीगंज थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया तो यह चर्चा का विषय बन गया। इतने दिनों बाद मुकदमा दर्ज कराए जाने को लोग मी टू की तरह देख रहे हैं। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह 18 अक्तूबर 2013 को अलीगंज क्षेत्र के तांत्रिक मलिखान के पास झाड़फूंक कराने के लिए आई थी। उसी समय तांत्रिक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए वह उस दौरान कई बार थाने गई थी। उस समय पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस तरह से आरोपी तांत्रिक पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। ऐसे में महिला ने अब आकर मामले की रिपोर्ट तांत्रिक के खिलाफ दर्ज कराई है। वही थाना प्रभारी अलीगंज रामसिया मोर्य ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी तांत्रिक गांव में नहीं रह रहा है। उसकी तलाश कराई जा रही है।