फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज के विरोध में दिया धरना प्रदर्शन

कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज के विरोध में दिया धरना प्रदर्शन

Wed, 27 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज के विरोध में दिया धरना प्रदर्शन
कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज के विरोध में दिया धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। लखनऊ में 26 जून को युवा कांग्रेसियों पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस पार्टी के द्वारा कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि युवा कांग्रेसियों के द्वारा लखनऊ में 26 जून को भारत सरकार की गलत नीतियों के विरोध में भारत बचाओ कार्यक्रम आयोजित कर धरना दे रहे थे। उन पर सरकार के इशारे पर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया। इससे कई युवा कांग्रेसियों को चोटें आ गईं। उन्होंने कहा कि लाठी चार्ज कर कांग्रेसियों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि लाठी चार्ज करवाने वाली सरकार के खिलाफ एक्शन लें और कार्रवाई करें। ज्ञापन देने वालों में सुरेश पटियात, सत्यप्रकाश गुप्ता, शशि वाला गुप्ता, कबीर प्रताप, विजय चौहान, सुबोध शर्मा, विकास चौहान, योगेश मिश्रा, विजय चंदेल, इंद्रा गौड़, दीपू पांडेय, रजनेश उपाध्याय, मुकेश सिंह, राजेश सक्सेना, आलोक सक्सेना, राजकपूर बाल्मीकि, श्यामबाबू चंचल, अजय सोलंकी, सचिन चौहान, अजय प्रताप सहित अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन


कांग्रेसियों का लाठी चार्ज पर विरोध
एटा। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव के नेतृत्व में 26 जून को लखनऊ में भारत बचाओ आंदोलन के दौरान की गई लाठी चार्ज को शर्मनाक बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध जताते हुए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भेजा गया गया है। जिसमें कहा गया है कि भाजपा सरकार ने जिस तरह मनमाने तरीके से अंादोलन कर रहे कांग्रेसजनों पर अत्याचार किया है वह अंग्रेज शासन की याद दिलाता है। भाजपा को यह समझना होगा कि कांग्रेस बलिदानों की पार्टी है। देश की रक्षा करना कांग्रेस का धर्म है। समय आने पर इससे का जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर, पतरस बाल्मीकि, राजेन्द्र यादव, प्रमोद महाजन, एकेश लोधी, विनोध जोहरी, भगवान स्वरूप प्रजापति, वेद प्रकाश एडवोकेट, मोहम्मद इरफान, उमेश धनगर, नीरज मिश्रा, सुल्तान सैफी, राम कुमार सक्सैना, विनीत पराशर, कुंवरपाल सिंह, सोमेश कुमार, मुन्ना लाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed