फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The body of the woman found in Rajbaha, not identified

रजबहा में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

Sat, 16 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
The body of the woman found in Rajbaha, not identified
demo pic

विज्ञापन
कासगंज।
सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के लखनपुर रजवाहे में शनिवार की देर सायं एक महिला का उतराता हुआ शव दिखाई दिया। पुलिस ने सूचना पर शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम को भेजा है।

लखनपुर रजवाहे में सायं के समय उतराता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में ले लिया। महिला का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि शव करीब 5-6 दिन पुराना है। महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


ग्रामीण महिला की हत्या करके शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। सिढ़पुरा पुलिस का कहना है कि महिला की शिनाख्त होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि घटना का कारण क्या रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह जानकारी मिलेगी की महिला की मौत किस तरह से हुई है। महिला के बाएं हाथ पर कमलेश और शशि गुदा हुआ है वहीं दाएं हाथ पर प्रदीप और प्रवीन लिखा है। महिला की उम्र 35 से 40 होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed