{"_id":"5ae9fc564f1c1b23338b63dc","slug":"151525283926-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वधर्म सद्भावना सम्मेलन में धर्मगुरू देंगे कौमी एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वधर्म सद्भावना सम्मेलन में धर्मगुरू देंगे कौमी एकता का संदेश
Updated Wed, 02 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आइडियल सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में छह मई को पालीवाल हॉल में सर्वधर्म सद्भावना सम्मलेन का आयोजित होगा। मंच से धर्म गुरू कौमी एकता एवं इंसानियत का पैगाम देंगे।
आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अशफाक अहमद ने प्रेसवार्ता में कहा कि वर्तमान में कुछ असामाजिक तत्व देश की फिजा खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे देश की कौमी एकता को खतरा पैदा हो गया है। ऐसी स्थिति में समाज में आपसी भाईचारा, सदभाव और सौहार्द का वातावरण बनाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से आर्गेनाइजेशन सर्वधर्म सद्भावना सम्मेलन का आयोजन कर रही है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी ने कहा कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल होंगे। अध्यक्षता पूर्व कुलपति डा. जीके अग्रवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर होंगे।
विज्ञापन
अनिल गर्ग ने बताया कि जैन विद्धान आचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन, हनुमान मंदिर के महंत जगजीवन राम मिश्र इंदुजी, आलम मुस्तफा याकूबी, ज्ञानी हरविंदर सिंह, फादर रोजीमन धर्मगुरु मंच से भाईचारा, सद्भाव, आपसी सौहार्द कायम करने का पैगाम देंगे। कैलाश उपाध्याय, मदनलाल वर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, असलम भोला, पार्षद देश दीपक यादव, शाहिद अंसारी, आसिम खान, शीलमणि शर्मा राजेश दुबे, भरत तिवारी, हरी सिंह शामिल रहे।