{"_id":"5ae482a54f1c1b62098b70aa","slug":"151524925093-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदगांव में एक करोड़ की लागत से बनेगा श्रीकृष्ण-बलराम स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदगांव में एक करोड़ की लागत से बनेगा श्रीकृष्ण-बलराम स्टेडियम
Updated Sat, 28 Apr 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगांव (मथुरा)। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने ब्लाक में 32.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का फीता काट कर लोकार्पण किया। अन्य विकास कार्य कराए जाने की घोषणा की।
शुक्रवार को कस्बे के रंगीली चौक में हुए कार्यक्रम में धर्मार्थ कार्य मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ास्थली नंदगांव ब्लाक में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी। शीघ्र ही नंदगांव में एक करोड़ की लागत से श्रीकृष्ण-बलराम स्टेडियम बनवाया जाएगा। नगर पंचायत से जमीन के लिए कहा गया है। रंगीली चौक से नंदबाबा मंदिर तक की सीढ़ियों का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
गुंसाई मोहल्ला के श्मशान से दुर्गा के खेत तक, नंदगांव से कोकिलावन तक ईंट खड़ंजा, आसेश्वर रोड से लाढ़ो दादी के मकान तक खड़ंजा, गिडोह रोड से मोती बिहारी मंदिर तक इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आंजनौंख से नंदगांव तक अधूरे पडे़ मार्ग को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
भड़ौखर मार्ग का डामरीकरण कराया जाएगा। नंदगांव में शीघ्र ही यात्री विश्राम घर का निर्माण होगा। अधिकांश कार्य मई माह के बाद शुरू हो जाएंगे। इस अवसर पर रघुराज सिंह जिला प्रभारी भाजपा, जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पूर्व एमएलसी लेखराज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी, सिद्धार्थ लोधी महामंत्री भाजपा, चिंताहरण चतुर्वेदी, भागीरथ मेंबर, रामहरी पहलवान, काशी मुखिया, पीतम प्रधान, कार्यक्त्रस्म संयोजक नरदेव चौधरी एवं दानबिहारी चौधरी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मोती बिहारी मंदिर के महंत कमलाकांत महाराज ने की।