{"_id":"5ad641304f1c1b61098b5097","slug":"151523990832-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बस्ती में पीपल के पेड़ को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बस्ती में पीपल के पेड़ को लेकर विवाद
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के नई बस्ती स्थित पीपल के पेड़ में लकड़ी का मंदिर लगाए जाने का समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध किया। विरोध की सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती पीपल वाली गली में रमेशचंद्र का मकान के पास पीपल का पेड़ खड़ा है। पीपल का पेड़ रमेशचंद्र व पड़ोसी धर्मेंद्र के मकान के हिस्से में आता था लेकिन धर्मेंद्र ने मकान को समुदाय विशेष को बिक्री कर दिया था। समुदाय विशेष की ओर से मकान को बनवाया जा रहा है। पीपल में लगे कपड़े के साथ रमेश के परिवार के बच्चों ने लकड़ी का छोटा मंदिर लगा दिया था उसमें सजावट कर दी थी। क्षेत्रीय बाशिंदों की मानें तो मंदिर के सजावट को समुदाय विशेष के युवक ने तोड़ दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को मौके पर ही बुलाकर बातचीत की। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण के साफ हिदायत दी है कि कोई पेड़ से छेड़छाड़ नहीं करेगा। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर की मामले को शांत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार ने कहा कि चेतावनी दी यदि कोई कानून हाथ में लेने का काम करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।