{"_id":"5ad389824f1c1b87028b4b74","slug":"151523812738-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला प्रांगण में खिलौने की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला प्रांगण में खिलौने की दुकान में लगी आग
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के रामलीला ग्राउंड में जानकी द्वार पर खिलौने की दुकान में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकानदार आग बुझाने के लिए दौड़े तब तक काफी सामान जल चुका था। सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहन ने पहुंच कर आग बुझाई। दुकानदार ने दो लाख का नुकसान बताया है।
इटावा जिले के कस्बा जसवंतनगर के मोहल्ला खूबचंद्र निवासी सलाउद्दीन ने खिलौनों की दुकान रामलीला ग्राउंड में मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर में नवरात्रि मेले में 22 मार्च को लगाई थी। रविवार को दोपहर वो साथियों के साथ खाना खा रहा था कि अचानक उसकी दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की जानकारी होते ही दुकानदार आग बुझाने दौड़े। आसपास कोई पानी का इंतजाम नहीं होने से लोगों ने नाली का पानी भरकर आग पर डालना शुरू कर दिया।
इधर आग लगने की सूचना एफएसओ लाखन ंसिह को दी गई। सूचना पर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। दुकानदार सलाउद्दीन ने कहा कि आग लगने से करीब दो लाख रुपये कीमत के खिलौने के साथ अन्य सामान जलकर राख हो गया। आशंका है कि जलती बीड़ी फेंकने से आग लगी है।
विज्ञापन
रामलीला प्रांगण स्थित जानकी द्वार के करीब खिलोने की दुकान में आग लगने की घटना के बाद दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। खिलौने की दुकान से सटी फर्नीचर एवं काठ बाजार की दुकानें हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को काबू में कर लिया। यदि फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर नहीं पहुंचता तो काठ बाजार में ये भीषण रूप ले सकती थी।