{"_id":"5ad0f1ba4f1c1b84028b45d9","slug":"151523642810-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा से भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सुरक्षा से भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
police
शिकोहाबाद। जेबकटी और लूटपाट के संदेह में एक युवक को पुलिस ने
गुरुवार देर रात हिरासत में लिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद कार्यालय में बैठा दिया। सुबह युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। युवक के पुलिस अभिरक्षा से भागने की जानकारी होते ही पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई।
गुरुवार रात भोगांव निवासी युवक शिवा गिहार को थाना पुलिस ने गिहार कॉलोनी से हिरासत में लिया था। युवक पर जेबकटी और लूटपाट का आरोप था। पुलिस ने उसे थाने लाकर पूछताछ करने के बाद अभिरक्षा में दफ्तरमें बैठा लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी गिहार सुबह चार बजे के करीब पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। जब पुलिस कर्मियों को शिवा कार्यलय में नहीं दिखा तो तलाश की गई। जब वो नहीं मिला तो इंस्पेक्टर को बताया गया।
पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के भागने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। कार्यालय में तैनात मुंशी और पहरा के साथ दो होमगार्ड को फटकार लगाई गई। पुलिस ने युवक की तलाश में दबिशें दे रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी शिवा के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी शिवा भोगांव में कई मामलों में वांछित है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया युवक को दो होमगार्ड जेबकटी के संदेह में थाने लाए थे। पूछताछ के लिए बैठा लिया था। सुबह दो होमगार्ड शौच कराने ले गए थे। युवक होमगार्ड को चकमा देकर भाग गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।