{"_id":"5abbc6c44f1c1b582a8b45ef","slug":"151522255556-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदामानगर में किशोरी फांसी के फंदे पर झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदामानगर में किशोरी फांसी के फंदे पर झूली
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला सुदामानगर में हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहम्मदपुर महलई एवं वर्तमान में थाना उत्तर क्षेत्र के सुदामानगर निवासी ममता देवी (16) पुत्री राजवीर सिंह बघेल ने मकान के अंदर लोहे के जाल में धोती से फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। किशोरी के फांसी लगाने की जानकारी उस समय हुई जब उसका छोटा भाई सत्यवीर एवं संदीप घर के अंदर गए। बहन को फांसी के फंदे पर लटकता देख दोनों रोने लगे। उनको देखकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए।
अधिकांश लोग घर के अंदर इसलिए नहीं गए क्योंकि मृतका की बड़ी बहन हेमा, मां व पिता राजवीर सिंह गांव में गेहूं काटने के लिए गए थे। सूचना मिलते ही मां एवं बहन मौके पर पहुंची। घर के अंदर जाकर देखा तो वह दोनों दंग रह गईं। पुलिस ने किशोरी के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारने के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक ममता ने हाल ही में हाईस्कूल के पेपर दिए थे। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।