{"_id":"5abbc6bd4f1c1bf2298b4621","slug":"151522255549-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को जा रहा तीन ड्रम केरोसिन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी को जा रहा तीन ड्रम केरोसिन पकड़ा
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कालाबाजारी के लिए जा रहा टेंपो में लदा तीन ड्रम केरोसिन एसडीएम सदर ने मालगोदाम रोड से पकड़ा। स्टेशन रोड चौकी पर ले जाकर टेंपो चालक से पूछताछ की। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिले में केरोसिन की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही है। विगत माह सिटी मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव ने हिमायूंपुर, रहना में छापमार कर कालाबाजारी के खेल का भंडाफोड़ किया था। एसडीएम सदर संगमलाल यादव ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम रोड पर जाते वक्त एक टेंपो में तीन ड्रम लदे देखे। शक होने पर उन्होंने टेंपो रुकवा कर जांच कराई तो तीनो ड्रम केरोसिन से भरे थे। टेंपो को ऐलानी नगर निवासी मदनलाल झा चला रहा था।
एसडीएम ने चालक को रेलवे रोड चौकी पर ले जा कर केरोसिन के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि केरोसिन नगला भाऊ स्थित धर्मवीर के यहां से लेकर आया है। एसडीएम ने बताया कि पूछताछ से स्पष्ट हो गया है कि केरोसिन कालाबाजारी के लिए जा रहा था। ममले में आपूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।