{"_id":"5ab14d344f1c1bb3758b6843","slug":"151521569076-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी नलकूप पर किसानों को मिलेगी 68 हजार की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी नलकूप पर किसानों को मिलेगी 68 हजार की छूट
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
farmar
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग जिले के डार्क ब्लाक सहित सभी ब्लाक में निजी नलकूप के कनेक्शन निर्गत कर रहा है। किसानों को प्राकलन की राशि में अधिकतम 68 हजार रुपये छूट दी जा रही है। विद्युत विभाग में छूट का फायदा उठाने के लिए किसानों की भीड़ नजर आ रही है।
पेयजल स्तर में लगातार गिरावट आने से वर्ष 2010 में डार्क ब्लॉक में निजी नलकूप कनेक्शन जारी करने पर सरकार ने रोक लगा दी थी। पिछले आठ साल से किसान निजी नलकूप कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग में चक्कर काट रहे थे, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। योगी सरकार ने किसानों की समस्या देख डार्क ब्लॉक में निजी नलकूप कनेक्शन जारी करने के आदेश दिए हैं।
शासन के निर्देश पर विद्युत विभाग जिले के सभी ब्लॉक में निजी नलकूप संयोजन दे रहा है। विभाग द्वारा पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर संयोजन दे रहा है। शासन ने विभाग को कोई लक्ष्य नहीं दिया है। अधीक्षण अभियंता केबी गुप्ता ने कहा निजी नलकूप के लिए आवेदन करने वाले किसानों को प्राकलन की राशि में अधिकतम 68 हजार की छूट मिलेगी। आवेदन के तीन माह में कनेक्शन निर्गत होंगे। समस्या हो तो संबंधित एक्सईएन से संपर्क करें।