{"_id":"5a6a13a74f1c1b76268b641a","slug":"151516901287-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल ऑपरेटर को पीटा, फाय रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल ऑपरेटर को पीटा, फाय रंग
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के भगीपुर में शुक्रवार शाम को दबंगों ने ट्यूबवेल आपरेटर को पीट दिया। युवकों ने आपरेटर पर फायरिंग भी की। युवक बाल-बाल बच गया। फायरिंग होने से क्षेत्र दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक जलनिगम में ट्यूबवेल आपरेटर अनुज पुत्र शिवशंकर निवासी भगीपुर सुबह अपनी बाइक से पत्नी को दवा दिलवाने जा रहा था। रास्ते में आपरेटर को सोनू गुप्ता, भोला गुप्ता, विशाल गुप्ता पुत्रगण नरेंद्र उर्फ चीनी गुप्ता निवासी नई बस्ती बारहबीघा ने रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने आपरेटर से मारपीट की। बचने के लिए युवक बाइक से पत्नी को लेकर घर की ओर वापस दौड़ा।
आरोपियों ने पीछे से आकर घर में घुसकर युवक को पीटा और तमंचे से फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर आए मोहल्ले के लोगों ने युवक को बचाया। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। फायरिंग के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आपरेटर ने युवकों के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है।