फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भगवान के साथ नया साल मनाने पहुंच रहे लाखों भक्त

भगवान के साथ नया साल मनाने पहुंच रहे लाखों भक्त

Sat, 30 Dec 2017 08:17 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
भगवान के साथ नया साल मनाने पहुंच रहे लाखों भक्त
मथुरा। भगवान के साथ नया साल मनाने के लिए लाखों भक्त मथुरा पहुंच रहे हैं। गोवर्धन और वृंदावन में तो भारी भीड़ है। सभी होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं फुल हो चुकी हैं। रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की भीड़ दिख रही है।
विज्ञापन


मथुरा में नया साल मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब और बिहार तक से लोग आ रहे हैं। शनिवार को सुबह से शाम तक मथुरा जंक्शन पर भारी भीड़ रही। रोडवेज बस स्टैंड पर भी लोगों की भीड़ रही। माना जा रहा है कि रविवार सुबह तक गोवर्धन में पांच लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ होगी।
विज्ञापन


31 दिसंबर को लोग बड़ी संख्या में परिक्रमा लगाएंगे। भीड़ का आलम यह है कि सभी होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस फुल हो चुके हैं। इस समय किसी भी होटल में जगह नहीं है। माना जा रहा है कि पांच जनवरी तक भीड़ रहेगी, क्योंकि स्कूलों की छुट्टियां हो चुकी हैं लिहाजा लोग मथुरा में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल को लेकर मथुरा में अलर्ट
मथुरा। नए साल को लेकर मथुरा में अलर्ट जारी कर दिया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल लगा दिया गया है। गोवर्धन और वृंदावन में पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना और गोकुल में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। माना जा रहा है कि इन स्थानों पर अतिरिक्त भीड़ जुटेगी। शहर में कई प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस को भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed