फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मोबाइल की दुकान से दीवार काटकर 15 लाख की चोरी

मोबाइल की दुकान से दीवार काटकर 15 लाख की चोरी

Mon, 25 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान से दीवार काटकर 15 लाख की चोरी
एटा। मोबाइल की दुकान की दीवार काटकर चोर रविवार रात तीन लाख रुपये की नकदी सहित 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी अनन्त गुप्ता उर्फ अंतू की शहर के शिकोहाबाद रोड मोबाइल किंग के नाम से दुकान है। रविवार शाम वह प्रतिदिन की भांति दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान की दीवार काट दी और दुकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने दुकान के भीतर से तीन लाख रुपये की नकदी, लैपटॉप, मोबाइल आदि सामान चोरी कर लिया। सुबह आसपास के लोगों ने दीवार कटी देखकर अनन्त गुप्ता को घटना की जानकारी दी। सूचना पर अनन्त गुप्ता और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने बताया कि चोर तीन लाख रुपये की नकदी समेत तकरीबन 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


शिकोहाबाद रोड पर नहीं थम रही चोरी की घटनाएं
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र का शिकोहाबाद रोड चोरों के लिए आसान निशाना बन गया है। यहां 16 दिसंबर को ऑटो पार्ट्स की दो दुकानों से लाखों की चोरी हुई थी। वहीं इससे पहले शिकोहाबाद रोड स्थित सेंट्रल बैंक से गेट तोड़कर हजारों का सामान चोरी होने की घटनाएं हो चुकी है। इनमें से पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed