{"_id":"5a3feee74f1c1b10788b4c9d","slug":"151514139367-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाओं से वंचित है बंजारा समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाओं से वंचित है बंजारा समाज
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। बंजारा समाज को सभी राजनैतिक दलों ने उपयोग किया, लेकिन समाज को मूल सुविधाओं से वंचित रखा गया। यह बातें स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में आयोजित ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि विधायक श्याम बिहारी नायक ने कहीं।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा बंजारा समाज की तादाद है। फिर भी समाज का राजनैतिक वजूद नहीं है। समाज को सरकारों ने वे सुविधाएं नहीं दीं, जिनका वो हकदार है। इसके लिए बंजारा समाज को एकजुट होकर सड़क पर उतर कर संघर्ष करना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश सिंह नायक ने कहा कि फरवरी में लखनऊ से दिल्ली तक रथ यात्रा निकाल कर बंजारा समाज को जागरुक और एकजुट किया जाएगा। गिरीश नायक ने कहा कि देश की आजादी में बंजारा समाज का बहुत बड़ा योगदान है। इसके बाद भी बंजारा समाज को भुला दिया गया।