{"_id":"5a3d3f924f1c1b8b688ba176","slug":"151513963410-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग बंदियों से जाना कारागार का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग बंदियों से जाना कारागार का हाल
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला जज और जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। एसपी के साथ मुआयने को पहुंचे डीजे और डीएम ने बुजुर्ग बंदियों से बात करके जेल का हाल जाना। अन्य बंदियों से भी उनकी समस्याएं सुनी। मुआयने के दौरान दिखी खामियों को जल्द ठीक कराने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए।
न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी जिला कारागार का हर तीसरे माह निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी जुटाते हैं। शुक्रवार को जिला जज नंदलाल, सीजेएम तरुण कुमार सिंह, डीएम प्रदीप कुमार, एसपी राजेश एस जिला कारागार पहुंचे। काफी देर तक इन अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं की जांच की।
जेल में बंद बुजुर्ग बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। जिला कारागार में बैरक आदि का निरीक्षण करने के साथ अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा से जानकारी ली। मिली कमियों पर जल्द से जल्द सुधार किए जाने के निर्देश दिए। वहीं बंदियों से मिलाई करने आने वाले लोगों का रजिस्टर व अन्य अभिलेख आदि भी जांच की।