{"_id":"5a37ff574f1c1bc45b8bccaa","slug":"151513619287-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सीखेंगी विदेशी भाषाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सीखेंगी विदेशी भाषाएं
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सीखेंगे विदेशी भाषा
विश्वविद्यालय प्रशासन को भाषा सिखाने के लिए भेजा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
पुलिस-प्रशासन के अधिकारी डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से विदेशी भाषा सीखेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने कुलपति को पत्र लिखकर प्रस्ताव भेजा है। दरअसल, ताजनगरी होने के नाते यहां कई देशों के पर्यटक पहुंचते हैं। इनसे संवाद करने में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को दिक्कत होती है। ऐसे में विभिन्न भाषाओं की जानकार पैदा करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की मदद मांगी है। इसके तहत अधिकारियों को विश्वविद्यालय के केएमआई में संचालित विदेशी भाषाओं का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। विश्वविद्यालय के पीआरओ डा. गिरिजाशंकर शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन ने पुलिस-प्रशासन विभाग के चयनित अधिकारियों को विदेशी भाषा सिखाने के लिए कहा है। इस पर कुलपति विचार कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय मनाएगा चौधरी चरण सिंह की जयंती
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाएगा। इसके लिए जेपी सभागार में संगोष्ठी की जाएगी। इसमें कई विश्वविद्यालय से वक्ता शामिल होंगे। कोर कमेटी की बैठक कर आयोजन की तैयारी पर चर्चा भी की गई है। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह इसी विश्वविद्यालय के छात्र भी रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनकी जयंती मनाने के बारे में कहा था।