फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आगरा विवि शिक्षक संघ चुनाव के नतीजे घोषित, ये है विजेताओं की सूची

आगरा विवि शिक्षक संघ चुनाव के नतीजे घोषित, ये है विजेताओं की सूची

Sat, 16 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
आगरा विवि शिक्षक संघ चुनाव के नतीजे घोषित, ये है विजेताओं की सूची
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के नए अध्यक्ष डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के डा. मुकेश कुमार भारद्वाज और महामंत्री आरबीएस कॉलेज, आगरा के डा. निशांत चौहान बने हैं। बता दें कि गत दो बार से आगरा से ही अध्यक्ष और महामंत्री बन रहे थे।
विज्ञापन


औटा का यह चुनाव कई मायनों में खास है। पहली बार सभी शिक्षकों को मतदान का अधिकार मिला। शिक्षकाें ने जागरूकता दिखाई। विश्वविद्यालय से संबद्ध 39 अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों के 1008 शिक्षकों में से 961 ने मतदान किया। सात मुख्य पदों पर दो आगरा, दो अलीगढ़, दो कासगंज और एक हाथरस के हिस्से आया। मथुरा के दो प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर ही थे, वह जीत नहीं सके। मैनपुरी से कोई चुनाव मैदान में नहीं था।
विज्ञापन


गत चुनाव में मुख्य पदाें पर आगरा के शिक्षकों का बोलबाला था। अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव आदि पदाें पर आगरा के ही शिक्षक काबिज थे। अध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री डा. एके सिंह ने दो कार्यकाल पूरा किए। कार्यकाल तीन वर्ष का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चुनी गई 10 सदस्यीय कार्यकारिणी

डा. दिग्विजय पाल सिंह, आगरा कॉलेज (457), डा. संजय जैन, सेंट जोंस कॉलेज (428), रनवीर सिंह, नेशनल पीजी कॉलेज, भोगांव (397), डा. विश्वकांत गुप्ता आगरा कॉलेज (391), प्रेम प्रभाकर- पालीवाल कॉलेज, शिकोहाबाद (385), श्वेता सिंह, फिरोजाबाद (383), कवि शंकर वार्ष्णेय- डीएस कॉलेज, अलीगढ़ (305), प्रशांत अग्रवाल एसआरके कॉलेज, फिरोजाबाद (301), मिथलेश कुमारी- केए कॉलेज, कासगंज और मनोज पांडेय (295)।

टाई परिणाम में जीते एमएस चंदवरिया

कोषाध्यक्ष पद पर केए कॉलेज, कासगंज के डा. एमएस चंदवरिया और आरबीएस कॉलेज के सुनील कुमार पाठक को 328-328 मत मिले। बाद में पर्ची डाली गई और डा. एमएस चंदवरिया को विजेता घोषित किया गया।

फुपुक्टा प्रतिनिधि के तौर पर ये जीते

फुपुक्टा प्रतिनिधि के दो पदों के लिए चार प्रत्याशियों चुनाव लड़े थे। वार्ष्णेय कॉलेज, अलीगढ़ के डा. मुकेश अग्रवाल, एसआरके कॉलेज फिरोजाबाद के डा. सुंदर वीर सिंह को जीत मिली।

शिक्षकों के सापेक्ष पद कम मिले

आगरा से सर्वाधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, उस अनुपात में जीत कम पदों पर मिली। मतदाता भी आगरा में ही सर्वाधिक थे। बूथ संख्या-एक और दो (आगरा) पर 400 में से 384 मत, बूथ संख्या-तीन (अलीगढ़) पर 212 में से 198 मत, बूथ संख्या-चार (मथुरा, हाथरस व कासगंज) पर 200 में से 190 मत, बूथ संख्या- पांच (फिरोजाबाद, मैनपुरी व एटा) पर 198 में से 189 मत पड़े। चुनाव अधिकारीगण डा. एके गुप्ता, डा. एसके खंडेलवाल और डा. वीरेंद्र मिश्रा रहे।


कुलपति ने विजेताआें को दी बधाई

डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने औटा कार्यकारिणी के विजेताओं को बधाई दी है। उम्मीद जताई है कि सभी विश्वविद्यालय का गौरव वापस लाने की दिशा में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed