{"_id":"5a2556d24f1c1bd0408bab1c","slug":"151512396498-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाजी के लिए मथुरा में जुटेंगे सूबे के 500 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाजी के लिए मथुरा में जुटेंगे सूबे के 500 खिलाड़ी
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
Sports
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता इस बार जनपद में होने जा रही है। यह प्रतियोगिता छह से नौ दिसंबर तक गोवर्धन स्थित डीएवी कालेज में होगी। यह पहला मौका है जब प्रांतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आगरा मंडल के अंतर्गत हो रही है।
उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में संचालित जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा एवं सचिव योगेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पिछले एक साल से जनपद में तीरंदाजी को बढ़ावा देने पर काम हो रहा है। संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी के महारथी कोचों द्वारा बाबा कढे़रा सिंह विद्यालय, श्रीजी बाबा स्कूल, रतनलाल फूलकटोरी देवी स्कूल के अलावा गांव अड़ींग में आर्चरी अकादमी ग्राउंड पर प्रतिदिन बच्चाें को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसी के आधार पर छह से नौ दिसंबर तक आयोजित होने जा रही प्रांतीय प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 35 जनपदों से करीब 500 बच्चे भाग लेंगे। प्रतियोगिता भारतीय एवं विदेशी धनुषों से कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में पहले दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र एवं भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ के निदेशक राजिंदर सिंह प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
सात दिसंबर को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल तोमर, आठ दिसंबर को मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण तथा नौ दिसंबर को समापन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश एवं खेल मंत्री चेतन चौहान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।