{"_id":"59fa152d4f1c1b8e698b8c81","slug":"151509561645-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के चलते प्रत्याशियों के नहीं बन रहे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के चलते प्रत्याशियों के नहीं बन रहे प्रमाणपत्र
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। एक तरफ जहां निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी तैयारी में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ लेखपालों और अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते प्रत्याशियों के जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे। इसके चलते प्रत्याशियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि निकाय चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऐसे में संभावित प्रत्याशी अपने जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने में जुटे हैं। वहीं दूसरी तरफ तहसील में अधिवक्ताओं और लेखपालों की हड़ताल के चलते उनके काम नहीं हो पा रहे। प्रत्याशी तहसील के चक्कर लगा कर परेशान हैं।
न तो उन्हें अधिवक्ता मिल रहे हैं और न ही लेखपाल काम पर दिखाई देते हैं। प्रत्याशियों का कहना है कि हड़ताल के चलते उनके काम रुके हैं। चुनाव प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। प्रमाण पत्र बनवाने में समय लगता है। ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन को समस्या का समाधान कराना चाहिए।