फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दांपत्य सूत्र में बंधे छह जोड़े

दांपत्य सूत्र में बंधे छह जोड़े

Tue, 31 Oct 2017 11:24 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
दांपत्य सूत्र में बंधे छह जोड़े
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सहावर। जनसेवा समिति द्वारा गंजडुंडवारा रोड स्थित गेस्ट हाउस में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छह जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। इस दौरान अतिथियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। उनके दांपत्य जीवनोपयोगी उपहार भी समिति द्वारा दिए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता का संदेश जाता हैं। विशिष्ट अतिथि सदर देवेंद्र राजपूत एवं विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा की। विधायक सदर ने कहा कि समिति द्वारा कन्या विवाह कराकर पुण्य का कार्य किया जा रहा हैं। इससे पूर्व समारोह में सभी दूल्हों की बारात चढ़त हुई।
विज्ञापन


कस्बे में बारात ने भ्रमण किया। इसके बाद वैवाहिक स्थल पर बारात का स्वागत किया गया। इसके बाद पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से वर-वधू के फेरे कराएं और छह जोड़े दांपत्य सूत्र में बंध गए। इस मौके पर समिति अध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक, डा. पवन साहू, डा. भूदेव राजपूत, विद्याराम, दिनकर राव चतुर्वेदी, सुरेशचंद्र माहेश्वरी, संजीव गुप्ता, परशुराम पचौरी, धर्मेंद्र गुप्ता, विक्रम पांडेय, सुरेशचंद्र, अजहर बेग, गौरव वार्ष्णेय, मोनू, रजनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed