फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दिवाली पर्व पर देर रात तक पुलिस टीमें करती रहीं गश्त

दिवाली पर्व पर देर रात तक पुलिस टीमें करती रहीं गश्त

Wed, 18 Oct 2017 10:30 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
दिवाली पर्व पर देर रात तक पुलिस टीमें करती रहीं गश्त
गश्त करती पुलिस
कासगंज। दिवाली पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस देर रता तक गश्त करती रहीं। वहीं बाजारों में लोगों की भीड़ अधिक होने के चलते जाम में लोग फंसे रहे। हालांकि पुलिस ने बड़े वाहनों को बाजार में अंदर नहीं प्रवेश नहीं करने दिया।
विज्ञापन


एसपी सुनील कुमार सिंह व सीओ शेलेंद्र लाल ने देर रात में चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया। बाजार में पुलिस पिकैट को तैनात किया गया।
विज्ञापन


बाजार में अप्रिय घटना न होने के लिए पुलिस को बाजारों में भी तैनात किया गया। बाजार में बड़े वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई। चार पहिया वाहन अंदर न जा सकें इसके लिए गांधी मूर्ति के समीप और सोरों गेट पर पुलिस ने बैरियर लगा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों को भी बाजार में जाने से रोक दिया। अधिकांश लोग पैदल ही खरीददारी करने बाजार में पहुंचे। लोगों की भीड़ के चलते जाम के हालात बने थे।


आरपीएफ व जीआरपी ने की चेकिंग

कासगंज। दिवाली पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस भी सतर्क नजर आए। आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेनों में चेकिंग की। यात्रियों के सामान को हैंड मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया। स्टेशन पर भी यात्रियों के बैग, सूटकेस आदि भी पुलिस ने चेक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed