{"_id":"596badb84f1c1b36058b47f8","slug":"151500229048-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी से पासवर्ड पूछकर 17 हजार किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी से पासवर्ड पूछकर 17 हजार किया पार
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। ठगी करने वाले देश की रक्षा करने वालों को भी ठगने से नहीं चूक रहे हैं। एक चीटर ने श्रीनगर में तैनात फौजी रवीकुमार से एटीएम का पासवर्ड पूछ कर उनके एकाउंट से 17495 रुपये की खरीदारी कर ली। जब फौजी को संदेह हुआ तो उन्होंने अपनी पत्नी से एकाउंट की जानकारी ले लिए भेजा। पत्नी ने जब पासबुक एंट्री कराई तो उसमें से 17495 रुपये गायब थे।
जहांगीरपुर सिरसागंज निवासी रवीकुमार श्रीनगर में आर्मी में तैनात है। 12 जुलाई को उनके पास एक व्यक्ति ने फोन किया कि आपका एटीएम खराब हो गया है। उसको सही करना है। कुछ जरूरी जानकारी चाहिए। इस दौरान उसने फौजी को अपनी बातों में फंसाया और एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया।
कुछ ही देरमें उसके एकाउंट से 17495 रुपये खाते से कट गए। जब फौजी को संदेह हुआ तो उसने अपनी पत्नी रेखा देवी को फोन कर पासबुक की एंट्री कराने के लिए कहा। जब पत्नी ने स्टेट बैंक में पासबुक एंट्री कराई तो 12 तारीख में खाते से 17495 रुपये काटे गए आए। इस पर रेखादेवी रविवार थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।