फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   परिषदीय स्कूलों के 303 शौचालय बदहाल

परिषदीय स्कूलों के 303 शौचालय बदहाल

Sun, 09 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के 303 शौचालय  बदहाल
शौचालय पर नहीं रखी पानी की टंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। जिले में संचालित परिषदीय स्कूलों के 303 शौचालय टूटे-फूटे होने के कारण प्रयोग में नहीं आ पा रहे हैं। इसके चलते शिक्षकों और छात्रों को परेशानी हो रही है। बीएसए विभाग ने सर्वे कर सूची डीपीआरओ को भेजी है। कहा है कि उक्त शौचालयाें की शीघ्र ही मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन


जिले में 2186 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में बच्चों की सुविधा के लिए शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इसके चलते कुछ स्कूलों में शौचालय बदहाल हो गए हैं। जिसके चलते उनका प्रयोग नहीं हो रहा है। ऐसे में बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बेसिक विभाग ने इसका सर्वे किया तो पता चला कि नगर क्षेत्र सहित नौ विकास खंडों में संचालित परिषदीय स्कूलों के 303 शौचालय खराब पड़े हैं। इसके चलते उन शौचालयों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खराब पड़े उक्त सभी स्कूलों की सूची ब्लाकवार जिला पंचायत राज अधिकारी को भेज दी है। ताकि शीघ्र खबरा पड़े शौचालयों की मरम्मत कराई जा सके। इससे परेशान बच्चों और शिक्षकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक बार खराब शौचालयों की संख्या एक नजर में
ब्लाक संख्या
बरनाहल 61
बेवर 31
घिरोर 58
जागीर 25
करहल 48
किशनी 01
कुरावली 11
मैनपुरी 05
सुल्तानगंज 56
नगर क्षेत्र 07

डीसी प्रभारी निर्माण रणधीर बहादुर का कहना है कि खराब पड़े शौचालयों की सूची जिला पंचायत राज अधिकारी को भेज दी गई है। साथ ही कहा गया है कि शीघ्र उक्त शौचालयों की मरम्मत कराई जाए। ताकि छात्रों और शिक्षकों को परेशानी से मुक्ति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed