फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सपा ने निकाली सा इकिल रैली

सपा ने निकाली सा इकिल रैली

Wed, 21 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सपा ने निकाली सा इकिल रैली
फिरोजाबाद/टूंडला/जसराना। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जनपद के सभी विधानसभा, ब्लाक स्तर पर साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सपा कार्यालय पर आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं से पीड़ितों को न्याय दिलाने का आह्वान किया गया। यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने किया।
विज्ञापन


यात्रा का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसका समापन जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर हुआ। सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि सपा ने हमेशा पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य किया। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि कार्यकर्ता सुबह उठकर साइकिल जरूर चलाएं। इससे शरीर की तमाम बीमारियां दूर हो जाती हैं। शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र मटसेना में साइकिल रैली पूर्व प्रत्याशी संजय यादव के नेतृत्व में निकाली गई। मौके पर जगमोहन यादव, शमशाद बाबा, नीतेश जैन अग्रवाल, डा. मनोज यादव, अशफाक खान आदि रहे।
विज्ञापन


वहीं, टूंडला में रैली का शुभारंभ दीपा का चौराहा से सपा नेता सुभाष कक्कड़ व शशी दिवाकर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राम किशन यादव ने कहा कि बदलते पर्यावरण रुख को देखते हुए वाहनों को कम प्रयोग करना चाहिए। साथ ही साइकिल चलाने से सेहत भी ठीक रहती है। इस दौरान अशोक यादव, भोलशंकर निषाद, अंबिका प्रसाद राजपूत, आनंद यादव, टीटू राजपूत, भूपेन्द्र राजपूत, प्रेम नारायन निषाद, गंगाराम, सत्य प्रकाश यादव आदि रहे। विनोद यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जसराना में इस मौके पर शिवप्रताप यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सोच है कि प्रतिदिन साइकिल चलाने से आदमी निरोगी रह सकता है। सपा नेता अंशुल विक्रम सिंह, दिनेश यादव गप्पू, अंशुल विक्रम सिंह, प्रदीप यादव, सुग्रीव सिंह, कुलदीप यादव, टीपी यादव, अरविंद, पवन उपाध्याय, सतेंद्र कठेरिया, हरिप्रकाश उपाध्याय आदि रहे।

सिरसागंज। जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत विजय प्रताप सिंह और विधायक हरिओम यादव ने साइकिल रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। पूर्व विधानसभा प्रभारी ठा. प्रदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य डीपी यादव, राधाकृष्ण राजपूत, रतन सिंह बघेल, अवधेश बघेल सहित सैकडों कार्यकतओं शामिल हुए।


रैली अनीतालय मैरिज होम से प्रारंभ हुई। विधायक हरिओम यादव ने कहा कि देश में किसान आत्महत्या कर रहा है। वह भुखमरी की कगार पर है। उसकों रोटी की जरूरत है। करहल चौराहे पर जन सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष सुनील यादव, चंचल यादव, महेश गर्ग, सोपाली यादव, गुड्डू यादव, सीटू यादव, आदि ने स्वागत किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed