{"_id":"594981ee4f1c1b35188b470e","slug":"151497989614-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनाथ कोविंद के प्रस्तावक बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनाथ कोविंद के प्रस्तावक बने
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए गए रामनाथ कोविंद के प्रस्तावक एत्मादपुर के विधायक रामप्रताप सिंह चौहान और फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा बने हैं। रामप्रताप ने मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी कर दीं। जितेंद्र वर्मा बुधवार को जाएंगे। रामनाथ कोविंद जब प्रदेश भाजपा में महामंत्री थे, रामप्रताप उस दौरान प्रदेश मंत्री थे।
रामनाथ कोविंद की आगरा से काफी नजदीकियां रही हैं। वह तमाम कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं। अक्सर उनका आना-जाना लगा रहता था। रामप्रताप तो कोविंद के काफी करीब रहे हैं। संगठन में दोनों ने एक साथ कार्य किया है। इधर, युवा कोरी महासभा के अध्यक्ष कैलाश माहौर के अनुसार, रामनाथ कोविंद 24 अप्रैल 2011 को कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित कोरी समाज राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में शिरकत करने आए थे। इसके अलावा भी कई कार्यक्रमों में भाग लेने आए।