{"_id":"593c2e6b4f1c1b99458b45b1","slug":"151497116267-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से घायल वृद्ध रात भर उपचार के लिए तड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली से घायल वृद्ध रात भर उपचार के लिए तड़पा
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गोली लगने से घायल वृद्ध को आगरा न ले जाने पर चिकित्सक ने उपचार के नाम पर हाथ खड़े कर मेडिकल करने से इनकार कर दिया। इसके चलते रात भर वृद्ध उपचार के लिए तड़पता रहा। स्वास्थ्य अधिकारियों की जानकारी में आने पर वृद्ध का शनिवार सुबह मेडिकल हो सका।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला राधे निवासी भगवान सिंह पुत्र मवासीलाल को देर रात अज्ञात लोगों ने नलकूप पर सोते समय गोली मार दी थी।
घायल वृद्ध को लेकर परिवारीजन लेकर नारखी थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने वृद्ध का मेडिकल कराने के लिए मजरूमी चिट्ठी तो दे दी लेकिन उसके साथ न तो पुलिसकर्मी को भेजा और न ही होमगार्ड। ऐेसे में परिवारीजन देर रात वृद्ध को लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद परिवारीजनों से घायल वृद्ध को आगरा ले जाने की बात कही लेकिन परिवारीजनों ने भगवान सिंह को आगरा ले जाने से मना कर दिया।
इस पर चिकित्सक ने वृद्ध को उपचार नहीं दिया और वृद्ध रात भी उपचार के लिए तड़पता रहा। शनिवार सुबह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, तब वृद्ध का मेडिकल किया गया।