{"_id":"59aafaa54f1c1b5e738b4d08","slug":"150437751919122-21-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के बैंक खातों में पहुंची 122.21 करोड़ के ऋण माफी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के बैंक खातों में पहुंची 122.21 करोड़ के ऋण माफी की सौगात
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद के 15602 किसानों को 122.21 करोड़ रुपये की ऋण माफी की सौगात आखिरकार मिल गई। शासन ने पहली लिस्ट के तहत यह धनराशि किसानों के बैंक खातों में जारी कर दी। यह धनराशि ऋण मोचन योजना के तहत प्रधानमंत्री की चुनावी घोषणा पर दी गई है। अब प्रशासन दूसरी सूची तैयार करने में जुट गया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फसल ऋण माफ करने की घोषणा का आखिरकार अब जिले के किसानों को लाभ मिलने लगा है। पहली किस्त के रूप में जिले कोे 122.21 करोड़ रुपये मिले हैं।
यह धनराशि जनपद के 15602 किसानों के खातों के लिए जारी की गई है। हालांकि जिला स्तर से प्रथम सूची में 15610 किसानों को शामिल किया गया था। इसमें 122.21 करोड़ रुपये दिए जाने थे। लेकिन, शासन स्तर से किए गए आकलन के बाद 15602 किसानों के लिए 122.21 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं।
विज्ञापन
जिले में 1.08 लाख किसानों को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाना है। इसमें से अब तक करीब 55 हजार किसानों ने ही अपने बैंक खातों को आधार से जोड़ा है। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शासन से मिली धनराशि के आधार पर किसानों को ऋण मोचन योजना के प्रमाण-पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। ओबीसी बैंक प्रबंधक नरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सरकार ने किसानों के बैंक खातों में धनराशि जारी की है। इसकी जानकारी संबंधित किसान को बैंक द्वारा दी जा रही है।