फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सोलह सितंबर को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव

सोलह सितंबर को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव

Wed, 16 Aug 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
सोलह सितंबर को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव
बैलट
एटा। यूपी बार काउंसिल ने एटा बार एसोसिएशन का चुनाव कराने के आदेश देते हुए पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी गठित कर दी है। बुधवार को कमेटी सदस्यों ने बैठक बुलाकर बार चुनाव की तिथि का एलान कर दिया है। कमेटी के मुताबिक आगामी 16 सितंबर को मतदान के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से गठित पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्य महेंद्र कुमार सिंह, गजराज सिंह शाक्य, कुंवर पाल सिंह यादव, सुभाष चंद्र शर्मा, राजेंद्र पाल सिंह ने बुधवार को बैठक में तय किया कि 26 अगस्त तक सदस्यता शुल्क जमा होगा, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 29 अगस्त, मतदाता सूची पर आपत्ति 31 अगस्त तक दर्ज होने के बाद आपत्तियां का निस्तारण तीन सितंबर को होगा।
विज्ञापन


प्रत्याशियों का नामांकन पांच सितंबर, नामांकन की जांच एवं आपत्ति का निस्तारण सात सितंबर और नाम वापसी की तिथि आठ सितंबर को होने के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन भी उसी दिन होगा। बार एसोसिएशन का चुनाव 16 सितंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। उसी दिन शाम छह बजे से मतगणना शुरू कर देर रात परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed