फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूलों में मिलेगी रोड सेफ्टी की जानकारी

स्कूलों में मिलेगी रोड सेफ्टी की जानकारी

Tue, 18 Jul 2017 11:17 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में मिलेगी रोड सेफ्टी की जानकारी
traffic signals
मैनपुरी। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों से चिंतित सरकार ने अब विद्यालय स्तर पर ही छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाए जाने की योजना तैयार की है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल अध्यापक की नियुक्ति की जाएगी जो बच्चों को यातायात के नियम और जिम्मेदारी से उन्हें अवगत कराएगा। इस संबंध में शासन की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


हर साल बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की मौत सड़क हादसों में हो जाती है। इसके अलावा आम लोग भी सड़क हादसों से काल के गाल में समा जाते हैं। इन हादसों का एक प्रमुख कारण यातायात के नियमों की जानकारी का अभाव है। इसके लिए अब शासन ने नई सड़क सुरक्षा नीति तैयार की है, इसी के तहत अब स्कूलों में यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्कूलों तक बच्चों के आने-जाने वाले वाहनों की स्थिति, उनमें सुरक्षा के उपाय आदि पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस पहल से बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी मिलेगी। इससे हादसों में कमी आएगी। शासन की यह एक अच्छी पहल है।
-सोनम चौहान, अभिभाव

सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए शासन ने यह अच्छी शुरुआत की है। इससे बच्चों को यातायात नियमों की भी जानकारी मिलेगी।
-राकेश यादव, राजपत्रित फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

बच्चों को यातायात के संबंध में जानकारी देने और नोडल अध्यापक नियुक्त करने के संबंध में जिले के सभी इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिख निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंगा सिंह राजपूत, डीआईओएस, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed