{"_id":"5d7668f48ebc3e93dc47e6b8","slug":"15-year-old-boy-dies-due-to-rabies-in-pinahat-block-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः रेबीज के कारण किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः रेबीज के कारण किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 10 Sep 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
विशाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक पिनाहट के गांव अरनोटा में रेबीज के कारण 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी से एसएन मेडिकल कॉलेज और फिर वहां से एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। दिल्ली ले जाते समय उसकी सांसें थम गई।
छह महीने पहले उसे सियार ने काट लिया था। तब सीएचसी पिनाहट और फतेहाबाद में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिल सकी थी। अरनोटा निवासी विशाल (15) पुत्र प्रेम सिंह वाल्मीकि को 6 माह पूर्व खेत की ओर शौच के लिए जाते समय सियार ने पैर में काट लिया था।
दूसरे दिन परिजन इसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद ले गए थे। वहां एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगी लग सकी थी। अगले दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट लेकर आए। गरीबी के चलते प्राइवेट में यहां भी वैक्सीन नहीं थी।

रविवार की रात करीब दस बजे अचानक विशाल की तबियत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख परिजन रात करीब 11 बजे इसे लेकर सीएचसी पिनाहट आए। केंद्र प्रभारी डॉ विनोद कुमार ने जांच करने के बाद हालत गंभीर देख एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घरवाले वहां से दवा लेकर घर चले आए। फिर भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर सीएचसी प्रभारी डॉ विनोद कुमार ने उच्चाधिकारियों से बात कर उसे सोमवार को एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
दिन में करीब 12 बजे आगरा से निकलते ही रास्ते में विशाल ने दम तोड़ दिया। तब घर लाकर परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ विनोद कुमार ने बताया कि विशाल को रेबीज फैल गया था, जिसके कारण उसे दिल्ली रेफर किया था। पर, रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।