फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1.5 lakh fraud in the name of a courier franchise

Agra News: कोरियर फ्रेंचाइजी के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

Mon, 13 Jul 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakh fraud in the name of a courier franchise
आगरा। कोरियर फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर सुरक्षा राशि के नाम पर एक युवक से डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने कंपनी पर देशभर के करीब एक हजार फ्रेंचाइजी धारकों से लगभग तीन हजार करोड़ रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ताजगंज क्षेत्र के रजरई निवासी नवीन शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया है कि 5 अक्तूबर, 2025 को उन्होंने दल्लास ई कॉम इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नई दिल्ली स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में एक अनुबंध किया था। कंपनी के कर्मचारी हर्षित सिंह ने उन्हें नई दिल्ली कार्यालय में श्यामसुंदर और रिशाली राज से मिलवाया था। वहां पांच वर्ष के लिए आगरा के पिन कोड 282006 और 282009 का कोरियर पार्टनर बनाने के नाम पर नवीन से 1.50 लाख रुपये सुरक्षा राशि के तौर पर जमा कराए गए। कंपनी ने प्रशिक्षण और सेटअप के लिए 45 दिन का समय मांगा था।
विज्ञापन

--------------

45 दिन बाद भी काम शुरू नहीं, संपर्क टूटा
आरोप है कि कंपनी द्वारा मांगे गए 45 दिन का समय बीत जाने के बाद भी कोरियर संचालन शुरू नहीं कराया गया। जब नवीन ने कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की तो पता चला कि कंपनी की देशभर में संचालित सभी शाखाएं बंद हो चुकी हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, कंपनी ने इसी तरह करीब एक हजार फ्रेंचाइजी मालिकों से लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की ठगी की है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed