{"_id":"686abd1c195f20072a0ae9fb","slug":"15-accused-sent-to-jail-in-animal-slaughter-case-kasganj-news-c-175-1-kas1003-134155-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पशु काटने के मामले में 15 आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पशु काटने के मामले में 15 आरोपियों को भेजा जेल
Sun, 06 Jul 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
कासंगज। मुहर्रम से पहले शनिवार रात अमांपुर में खाली पड़े हाता में पशु काटकर अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। हिंदूवादी संगठनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने थाने पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर एएसपी, सीओ भारी फोर्स के साथ वहां पहुंचे और भीड़ को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने पशु काटने वाले 15 लोगों को मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
अमांपुर कस्बा के मोहल्ला राजीव नगर ददवारा में शनिवार देर शाम राजन मियां के खाली पड़े हाता और उसके सामने से खाड़ी पड़ी जगह में पशुओं के कटान की सूचना मिली। सूचना पर अमांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर पशुओं के अवशेष मिले। इस पर पशु चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र यादव को टीम के साथ मौके पर बुलाकर पशुओं के अवशेष के सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। इसके बाद नगर पंचायत की गाड़ी बुलवाकर पशु अवशेषों को भरवाया गया और दफनाने के लिए भिजवाया।
घटना की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मुहर्रम से पहले माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते एएसपी राजेश भारती, सीओ सहावर, सीओ पटियाली भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं व भीड़ को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने रात में ही पशुओं के कटाने के आरोप में राजीव नगर निवासी राजन मियां, राशिद खां, चांद मोहम्मद, खालिद, रिजवान, कल्लन, समीर, यामीन, चांद मियां, आरिफ, बहारे मियां, सीबू, जाहिद, समीर और मुबीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। सहावर सीओ शाहिद नसरीन का कहना है कि आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इलाके में भारी फोर्स तैनात
अमांपुर। रविवार को दूसरे दिन भी बारहद्वारी घंटाघर, राजीव नगर ददवारा इलाके में पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। शांति और सुरक्षा व्यवस्था के बाजारों और आसपास के इलाकों में पुलिस बल और पीएसी तैनात है। फिलहाल माहौल शांत है, लेकिन पुलिस कर्मी और पीएसी निगरानी बनाए हुए हैं। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मुहर्रम पर ताजियों के जुलूस को लेकर अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार रात से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी।
आरोपियों पर होगी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
एएसपी राजेश भारती ने बताया कि कस्बा में रविवार को शांति पूर्वक मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इससे भविष्य में कोई इस तरह से माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करें।
जांच में भैंस के निकले अवशेष
पुलिस ने हाता में मिले पशुओं के अवशेषों का पशु चिकित्सक बुलाकर पोस्टमार्टम कराया। इसके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भी भेजे गए हैं। एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अवशेष भैंस के पाए गए हैं।