{"_id":"5963c2db4f1c1bc2478b45ae","slug":"14997102312-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता चल रहे स्कूलों पर की गई छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता चल रहे स्कूलों पर की गई छापेमारी
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर शिक्षाधिकारी तरुण कुमार ने सोमवार को नगर क्षेत्र में कई स्कूलों में छापा मारा। इस दौरान स्कूलों में अमान्य कक्षाएं चलती मिली, जिन्हें बंद कराने के आदेश दिए हैं।
आदर्श जनता जूनियर हाईस्कूल हिमायूंपुर में नगर शिक्षाधिकारी पहुंचे तो स्कूल में एलकेजी और यूकेजी की कक्षाएं संचालित होती मिलीं। स्कूल संचालक इन कक्षाओं की मान्यता नहीं दिखा सके। वहीं कक्षा एक से आठ की मान्यता पर यहां पर हाईस्कूल और इंटर की कक्षाएं चलती मिलीं। शिक्षाधिकारी ने एलकेजी और यूकेजी की कक्षाओं को तत्काल बंद कराने के आदेश दिए हैं।
वहीं हाईस्कूल और इंटर की अमान्य कक्षाओं के संचालन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर को रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि स्कूल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके। वहीं महादेव नगर स्थित किड्स कैंपस में छापा मारा। यहां बिना मान्यता के एलकेजी और यूकेजी की कक्षाएं चलती मिलीं। इस पर स्कूल संचालक को तत्काल स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।