{"_id":"595bdc094f1c1bf9138b462c","slug":"149919238212-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांच की बोतल, ग्लास व चूड़ी उत्पादन प्रक्रिया देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांच की बोतल, ग्लास व चूड़ी उत्पादन प्रक्रिया देखी
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंह से हवा देकर कांच के सामान बनाते देख दंग रह गए अफसर
-डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान कांच की बोतल, ग्लास और चूड़ी उत्पादन प्रक्रिया देखी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद।
कांच इकाइयों में स्वचालित, माउथ ब्लोइंग से कैसे कांच आइटम बनते हैं, कैसे चूड़ी बनती है, इसकी प्रक्रिया देखने के लिए मंगलवार को डीएम और एसएसपी ने तीन इकाइयों का निरीक्षण किया।
डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी अजय कुमार मंगलवार को राजा का ताल स्थित पूजा ग्लास वर्क्स पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले ऑटोमेटिक ग्लास बनने की तकनीकी को करीब से देखा। इसके उपरांत माउथ ब्लोइंग के जरिए बनने वाले ग्लास, बोतल बनने की प्रक्रिया को देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने देखा आग उगलती भट्ठी के सामने किस तरह श्रमिक कांच को मुंह से फुलाकर ग्लास व बोतल का आकार दे रहे थे। देवीचरन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल ने डीएम, एसएसपी को माउथ ब्लोइंग से कांच उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में बताया। कांच उत्पादन के लिए कच्चा माल कहां से आता है, कांच की बोतल, ग्लास व अन्य आइटम कहां-कहां बिकते हैं।
इसके उपरांत डीएम, एसएसपी नगला भाऊ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे। यहां मित्तल सिरेमिक व मातेश्वरी ग्लास में चूड़ी बनने की प्रक्रिया देखी। चूड़ी बनते देख डीएम व एसएसपी अचंभित रह गए। गर्म कांच को किस तरह बेलन पर घुमाकर श्रमिक चूड़ी बना रहे थे। उद्यमी राजकुमार मित्तल व अनुराग मित्तल ने चूड़ी निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। निरीक्षक के समय उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक आरके पाठक मौजूद रहे।