{"_id":"594958f74f1c1b41088b4688","slug":"1497979161152-etah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना समिति बैठक में 2 अरब के बजट पर चर्चा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना समिति बैठक में 2 अरब के बजट पर चर्चा आज
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना समिति बैठक में 2 अरब के बजट पर चर्चा आज
कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग लेंगे बैठक
पिछल साल के बजट में पचास फीसदी भी नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। कलक्ट्रेट सभागार में आज जिला योजना समिति की बैठक प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग की अध्यक्षता में होगी। बैठक में दो अरब से अधिक के बजट पर चर्चा की जाएगी। पिछली बार बजट में फूटी कौड़ी नहीं मिलने पर कई विभागों ने इस बार कोई प्रस्ताव जिला योजना समिति में नहीं भेजा है। विगत वर्ष के बजट में जिले को पचास फीसदी भी नहीं मिल सका।
जिला योजना समिति की बैठक के लिए जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग ने 37 विभागों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर 206.37 करोड़ रुपये के बजट का खाका तैयार कर लिया है। इस साल का बजट विगत वर्ष के मुकाबले सात लाख रुपये अधिक है। पिछले साल जिला योजना समिति का बजट 206.30 करोड़ रुपये था। कलक्ट्रेट सभागर में प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ होने वाली जिला योजना समिति की बैठक में बजट पर चर्चा के बाद मोहर लगाई जाएगी। जिला योजना समिति के बजट में सबसे ज्यादा बजट का प्रावधान 48.28 करोड़ रुपये मनरेगा, ग्रामीण आवास के मद में 36.90 करोड़ रुपये और ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता के मद में 21.63 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गयाह ै। सबसे कम बजट दो-दो लाख रुपये पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के लिए है। इस बार उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, सहकारिता, सिंचाई खंड ने जिला योजना समिति को कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है।