फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नगर निकायों की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन

नगर निकायों की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन

Tue, 13 Jun 2017 11:28 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
नगर निकायों की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन
फाइनल सूची का प्रकाशन, 37 हजार लोग बने नए मतदाता
विज्ञापन

1790 संशोधित और दस हजार 18 लोग हुए विलोपित
सात निकायों में 27019 मतदाता बढ़े, फिरोजाबाद नगर निगम में सर्वाधिक 20592 की बढ़ोतरी अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद।
नगर निकाय की मतदाता सूची का मंगलवार को फाइनल प्रकाशन हो गया। जिले में फिरोजाबाद नगर निगम में सर्वाधिक 20592 मतों का इजाफा हुआ है। जिले के छह निकायों में मात्र 6427 मतों की बढ़ोतरी हुई है। निकायों का ईपिक रेशियो (जनसंख्या के अनुपात में वोटर का प्रतिशत) 72.67 पर पहुंच गया है।

जिला प्रशासन ने आयोग के निर्देश पर मंगलवार को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन करा दिया। फिरोजाबाद नगर निगम में 27244 नए मतदाता जुड़े हैं जबकि 1484 संशोधन तथा 6652 विलोपित होने के बाद 20592 मतदाता बढ़ गए हैं। इस प्रकार निगम में मतदाताओं की संख्या चार लाख 91 हजार 314 हो गई है। सिरसागंज पालिका में 1383 नए मतदाता जुड़े, 37 का तो संशोधन तथा 197 को विलोपित होने के बाद यहां 1186 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। टूंडला पालिका में 2565 नए मतदाता जुड़े 55 संशोधन व 658 मतदाता विलोपित हो गए हैं। 1907 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई। शिकोहाबाद पालिका में 3042 नए वोटर जुड़े, 97 संसोधन व 2290 के विलोपन के साथ यहां 752 मतदाताओं की बढ़ोतरी हो गई है। जसराना नगर पंचायत में 1005 नए मतदाता जुड़े और 102 के संशोधन और 158 विलोपन के साथ 847 वोटर की बढ़ोतरी हुई है। फरिहा नगर पंचायत में 614 नए वोटर जुड़े व छह संशोधन और 51 विलोपित एवं 563 मतदाता की बढ़ोतरी हुई है। जिले में नई एका नगर पंचायत में नए वोटर 1184 बने नौ संशोधन व 12 विलोपन के साथ यहां 1172 मतदाता बढ़े हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा ने बताया कि सभी सात निकायों में 37037 नए वोटर जुड़े हैं। इसमें 1790 संशोधित तथा 10018 मतदाताओं के विलोपन हुआ है। जिले की निकायों में 27019 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed