{"_id":"594026c24f1c1b250b8b464a","slug":"14973764745-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र से मुर्दा ने निकाले साढ़े तीन हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र से मुर्दा ने निकाले साढ़े तीन हजार
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खाते से मृतक ने निकाले रुपये
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र प्रतापपुर का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)।
भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र से मृतक ने तीन हजार छह सौ रुपये निकाल लिए। बैंक से आरटीआई के तहत सूचना मांगने पर मामले का खुलासा हुआ है।
खैरगढ़ भारतीय स्टेट बैंक की शाखा द्वारा प्रतापपुर गांव में ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया। इस पर हरिओम ने अपना एकाउंट खुलवाया। शिक्षित न होने के कारण हरिओम अपने खाते को संचालित करने के लिए अंगूठे का प्रयोग करते थे। छह अगस्त 2015 में हरिओम की मृत्यु हो गई। इसके बाद 31 अगस्त को उनके एकाउंट से 3679 रुपये निकाले गए। जब इसकी जानकारी मृतक के बहनोई रामौतार निवासी साहपुर को हुई तो उन्होंने शाखा संचालक और बैंक प्रबंधक से वार्ता की। दोनों ने उन्हें गुमराह करते हुए कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। बाद में उन्होंने आरटीई के जरिये बैंक से लेनदेन का ब्योरा मांगा। इसमें बताया गया कि मृतक हरिओम ने ग्राहक सेवा केंद्र से अंगूठा निशान लगाकर रुपये निकाले हैं।
शाखा संचालक से जब इस बात की जानकारी चाही तो उसने बताया कि रुपये खाता धारक द्वारा ही निकाले गए हैं। जब उसे बताया कि खाता धारक की मौत छह अगस्त को हो चुकी है। जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी है। तो वह रुपये कैसे निकाल सकता है। यह सुनते ही शाखा संचलक प्रवीन हड़बड़ा गया। जब इस संबंध में एसबीआई खैरगढ़ शाखा प्रबंधक राजेश कुमार से पूछा तो उन्होंने बताया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर शाखा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।