{"_id":"5936ec494f1c1bc4578b45b7","slug":"14967716722-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार किशोरों को आगरा पुलिस ने किया फिरोजाबाद से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार किशोरों को आगरा पुलिस ने किया फिरोजाबाद से गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आगरा बाल संप्रेक्षण गृह से होमगार्डों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर फरार तीनों किशोरों को आगरा पुलिस ने फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े किशोरों को आगरा पुलिस अपने साथ ले गई है। किशोरों की गिरफ्तारी को रामगढ़ पुलिस के साथ आगरा पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें भी दी थी।
हत्या, दुष्कर्म और एनडीपीएस के आरोप में रामगढ़, दक्षिण और शिकोहाबाद पुलिस ने तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया था। तीनों किशोर आगरा बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध थे। सोमवार को तीनों किशोर होमगार्डों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर फरार हो गए थे। तीनाें किशोर फिरोजाबाद के अलग अलग थाना क्षेत्र के थे। ऐसे में आगरा पुलिस ने देर रात फिरोजाबाद में डेरा डाल लिया और फिरोजाबाद पुलिस के साथ कई स्थानों पर दबिश दी। रामगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरों की तलाश करने आगरा पुलिस आई थी। किशोरों के घर और रिश्तेदारों के घर दबिश दी गई थी। जबकि कोतवाल दक्षिण ने बच्चों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। लेकिन उनका कहना है कि बच्चों को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे कहां से गिरफ्तार हुए इसकी जानकारी नहीं है।