फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बवाल की सूचना पर दौड़ी पुलिस

बवाल की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Tue, 06 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
बवाल की सूचना पर दौड़ी पुलिस
किशनी (मैनपुरी)। नगर पंचायत में बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार को लोगों ने शिकायतें बताकर समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि नगर पंचायत में बवाल हो गया है। सूचना मिलते ही तहसीलदार संतोष ओझा, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन


भाजपा नेता रामनरेश गुप्ता, सुरेंद्र शाक्य ने शिकायत की चेयरमैन की शह पर नगर पंचायत कार्यालय में कई बाहरी लोग बवाल करना चाह रहे हैं। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को कार्यालय से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन जैसीराम यादव ने तहसीलदार को बताया भाजपा नेता एकत्रित होकर कार्यालय में जबरन घुस आए और लिपिक का निलम्बन टाइप होने से रोकने लगे। ईओ पर दबाब बनाना शुरू कर दिया। लिपिक का निलम्बन पत्र तैयार होने के बाद ईओ कार्यालय से चली गयीं।

नगर पंचायत कर्मचारी ने लिपिक रामयज्ञ गुप्ता का निलम्बन पत्र उनके आवास पर चस्पा कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार कुरील का कहना है दोनों पक्षों की ओर से बबाल करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत कार्यालय पर शांति व्यवस्था के लिये पुलिस तैनात कर दी गयी है।


वहीं तहसील दिवस पर सभासद आदेश गुप्ता, योगेश पालीवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शाक्य, गुड्डू मिश्रा, राजा दुबे,बाबी भदौरिया ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा चेयरमैन ने बोर्ड की बैठक में समर्थित सभासदों को बुलाकर गलत तरीके से लिपिक का निलंबन कर दिया है। बैठक में ईओ अनुपस्थित थीं। तालाब व कान्हा पशु आश्रम में घोटाला किया गया है। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed