{"_id":"5936e7ed4f1c1b5d608b4595","slug":"14967705569-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने लायक नहीं बर्फी, दूध मक्\nखन में भी नहीं दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने लायक नहीं बर्फी, दूध मक् खन में भी नहीं दम
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बाजार में बर्फी, रिफाइंड, मक्खन सबकुछ मिलावटी है और सेहत के लिए हानिकारक है। यही नहीं बाजार में बिक रही गजक और कस्टर्ड पाउडर में पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
ये हम नहीं कह रहे बल्कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बाजार से लिए गई नमूनों की जांच में पुष्टि हुई है। विभागीय अधिकारी मिलावट खोरों पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग के अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि गंजडुंडवारा रोड पर पटियाली गेट पर एक टैंकर में गुजरात से आया करीब 80 लाख रुपये के ब्रांडेड रिफाइंड का नमूना जांच में अधोमानक निकला है।
विज्ञापन
अवागढ़ के टिकाथर स्थित सिकरारी से लिया गया बर्फी के नमूने में स्टार्च मिला है। यानी बर्फी में लगने वाले मावे में आलू या अरबी मिलाई गई थी। उद्दनपुर में रविंदर सिंह के यहां से लिया गया दूध का नमूना असुरक्षित निकला है।
मेनगंज एटा से प्रदीप जैन के यहां से कस्टर्ड पाउडर की पैकेजिंग में नियमों का उल्लंघन मिला है। मेनगंज स्थित मावा आढ़ती नेत्रपाल, मंगल सिंह के यहां से मावे का नमूना अधोमानक निकला है।
अरविंद डेयरी प्राइवेट लिमिटेड के यहां से टोंड और फुल क्रीम दूध के दोनो नमूने अधोमानक और पनीर का नमूना पास हुआ है। पीपल अड्डा स्थित रत्नेश की दुकान से लिया गया मक्खन का नमूना अधोमानक, कैलाशगंज के सुमित के यहां से लिए गजक के नमूने में पैकेजिंग नियम का उल्लंघन मिला है।