{"_id":"5936e7d84f1c1bd6638b458e","slug":"14967705358-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया और बुखार से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया और बुखार से तीन लोगों की मौत
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बढ़ती गर्मी के साथ जिले में संक्रामक रोगों से पीड़ित रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। डायरिया और बुखार से पीड़ित तीन की मौत हो गई। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1021 रोगी पहुंचे। अधिकांश उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित थे।
बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरी निवासी सुनील (25) को गर्मी के चलते उल्टी दस्त होने लगे। परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने डायरिया से पीड़ित बताते हुए उपचार देना शुरू कर दिया।
उपचार के दौरान मंगलवार को सुबह उनकी मौत हो गई। आश्रम रोड निवासी मायादेवी (75) और कोतवाली के ही ग्राम मनौना निवासी नरेश चंद्र (60) को तेज बुखार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएमएस ने बताया कि वहीं मंगलवार को जिला अस्पताल में 1021 रोगी ओपीडी में पहुंचे। पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक लोगों को हर जगह लाइन में लगना पड़ रहा था। डायरिया से गंभीर हालत होने पर 21 रोगियों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।