{"_id":"5934629e4f1c1b47248b459c","slug":"14966053546-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद भी मासूम शिव का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद भी मासूम शिव का नहीं चला पता
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। थाना जगदीशपुरा के बोदला स्थित घनी आबादी वाले नगला गूलर से शुक्रवार रात को घर के बाहर से अगवा हुए चार साल के शिव का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस खानापूर्ति करके चली गई है। बेटे की तलाश के लिए टीम को भी नहीं लगाया गया है।
बता दें, नगला गूलर निवासी मनोज कुशवाहा का बेटा शिव शुक्रवार रात को आठ बजे घर से 100 मीटर की दूरी पर आइसक्रीम लेने गया था। तभी उसे सफेद अपाचे पर सवार दो लोग उठाकर ले गए थे। मनोज ने बताया कि बेटे की तलाश में परिवार के लोग ही लगे हैं। पुलिस दो बार घर पर आई, लेकिन खानापूर्ति करके चली गई। पुलिस ने अपनी तरफ से कोई तलाश नहीं की। इस कारण परिवार के लोग खुद ही तलाश करने में लगे हैं। किसी का फोन भी नहीं नहीं आया है। दो दिन से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजार और अन्य इलाकों में लाउडस्पीकर से उद्घोषणा भी कराई गई है। इसके अलावा पोस्टर चस्पा कराए गए हैं। आशंका जताई जा रही कि शिव को किसी जानकार ने ही उठाया है।
मां का हाल-बेहाल
उधर, बेटे का पता नहीं चलने से मां मंतेश के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वह बेटे की राह देख रही है। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया। परिवार की महिलाएं उसे किसी तरह संभाल रही हैं।
विज्ञापन
नहीं बनवाए स्केच
मोहल्ले की एक बच्ची ने शिव को उठाकर ले जाते हुए बाइक सवार युवकों को देखा था। परिवारीजनों का कहना है कि पुलिस ने अब बदमाशों के स्केच तक नहीं बनवाए हैं, जबकि बच्ची एक आरोपी का हुलिया जानती है।