फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जश्न के जीत में झूमी ताजनगरी

जश्न के जीत में झूमी ताजनगरी

Mon, 05 Jun 2017 01:12 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
जश्न के जीत में झूमी ताजनगरी
आगरा। जैसे ही पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरा, वैसे ही एमजी रोड पर ढोल बजने लगे, ठुमके लगने लगे। आगरा क्लब में हिप-हिप हुर्रे होने लगी। भगवान टाकीज पर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते युवाओं की टोलियां बाइकों पर निकल पड़ीं। यह जश्न था पाकिस्तान के खिलाफ मिली 124 रनों की जीत का। जश्न ए जीत में ताजनगरी झूम उठी।
विज्ञापन

अवधपुरी, पश्चिमी पुरी, ट्रांस यमुना समेत कई जगह आतिशबाजी की गई। होटलों में मैच दिखाने के लिए खास इंतजाम किए गए थे। बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। आगरा क्लब भी क्रिकेट के रंग में रंगा रहा। यहां भी बड़ी स्क्रीन लगी थी। सैकड़ों लोग शाम को ही पहुंच गए थे। उम्मीद ही नहीं, पूरा भरोसा था कि जीत टीम इंडिया की हो होनी है। जब विराट एंड कंपनी ने चौके छक्कों की बरसात की तो यकीन और पुख्ता हो गया। जश्न की तैयारी तभी शुरू हो गई थी। भारतीय बल्लेबाजी के दौरान विराट, युवराज और हार्दिक पांड्या के चौके छक्कों पर लोगों ने खूब हल्ला किया। इंतजार था तो सिर्फ यह मालूम करने का कि जीत कितने रनों से मिलती है। कमला नगर, जयपुर हाउस, सदर बाजार में इलेट्रॉनिक्स आइटम के शोरूम देर रात खुले। यहां भी मैच देखने वालों की भीड़ रही। नतीजा आते ही सब जगह धमाल मचाया गया। कमला नगर में देर रात तक जीत के लड्डू बंटे। पश्चिमी पुरी, अवधपुरी में आतिशबाजी की गई। ट्रांस यमुना में देर रात तक जीत काजश्न मनाया गया। उधर, सोशल मीडिया भी जीत के रंग में रंग गया। लोगों ने एक दूसरे को व्हाट्स एप पर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed