{"_id":"5932cf5f4f1c1ba6748b4595","slug":"14965021225-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से पीड़ित सीकरी के कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से पीड़ित सीकरी के कारोबारी की मौत
Updated Sat, 03 Jun 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा/फतेहपुर सीकरी। स्वाइन फ्लू से पीड़ित फतेहपुर सीकरी के 45 वर्षीय दरी और होटल कारोबारी की शनिवार की सुबह मौत हो गई। इनका इलाज जयपुर के फोर्टिस हास्पिटल में चल रहा था। इनकी पत्नी में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी लेकिन इलाज बाद सुधार है। मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जयपुर हास्पिटल प्रशासन से मरीज की रिपोर्ट मांगी है। डाक्टरों ने मृतक के परिजनों को सावधानी के बाबत गाइड लाइन भी जारी की है।
होटल कारोबारी को निमोनिया हो गया था। 24 मई को आगरा के निजी हास्पिटल में भर्ती हुए। यहां तबियत में कोई सुधार न होने पर 26 मई को जयपुर के फोर्टिस हास्पिटल में इलाज कराया। यहां फ्लू की संभावना पर डाक्टरों ने पत्नी समेत दोनों के नमूने लिए। मुंबई की लैब में जांच कराने पर रिपोर्ट में दोनों को इंफ्लुएंजा एच-1एन-1 की पुष्टि हुई। कारोबारी को आइसोलेशन वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया। शुक्रवार को हालत ज्यादा खराब होने लगी। शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को पीड़ित के संपर्क में न आने को निर्देशित किया है। जयपुर हास्पिटल से मृतक की जांच रिपोर्ट मांगी है।
पीपीई किट पहन किया अंतिम संस्कार
मृतक के अंतिम संस्कार के वक्त विशेष सावधानी बरती गई। गिने-चुने ही व्यक्ति रहे। जयपुर और आगरा के डाक्टरों की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान चिता को मुखाग्नि देने वाले को पीपीई किट पहनाई गई। अन्य व्यक्ति एन-95 मास्क पहने हुए थे।
विज्ञापन
व्यापारियों में शोक, बाजार रहा बंद
कारोबारी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। वे अग्रवाल सेवा समिति और सर्व हितम समिति के अध्यक्ष थे। नगर पालिका परिषद के नामित सभासद भी रहे। उनकी मौत से व्यापारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। दुखी व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। ब्लाक प्रमुख टीकम सिंह, पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, द्वारिकाधीश सिंघल, जितेंद्र फौजदार, अंजय गोयल, नरेंद्र इंजीनियर, नरेश गोयल, विनोद सामरिया, सुमेश गोयल, टीसी मित्तल, अशोक सर्राफ, राहुल घाटी, अनुज मित्तल, सोहन बसंल, नैमी चंद, गौरव गर्ग, नितिन गर्ग, मोहन गर्ग, डा. त्रिलोकी, विनय ने शोक व्यक्त किया है।