फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   147 complaints were received, only 11 were resolved on the spot.

Agra News: 147 शिकायतें मिलीं, केवल 11 का मौके पर निस्तारण

Sun, 22 Sep 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
147 complaints were received, only 11 were resolved on the spot.
कासगंज। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को सम्मपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए गए। इनमें 147 शिकायतें आई। अधिकारियों ने 11 शिकायतों मौके पर निस्तारण किया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी व कानूनगो, लेखपाल, पुलिस के साथ मौके पर जाएं और इन प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित कराएं। तहसील पटियाली में अवैध कब्जा हटवाने, चकरोड खुलवाने, पैमाइश कराने, संपर्क मार्ग, पट्टा भूमि पर कब्जा दिलाने, दाखिल खारिज, आपसी बंटवारा, खाद के गड्ढों पर से अवैध कब्जा हटवाने सहित अन्य भूमि विवाद प्रकरण आदि से संबंधित कुल 96 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें से 6 को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। तहसील सहावर में मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त मौके पर 1 का निस्तारण किया गया। ऋ तहसील कासगंज में उप जिलाधिकारी सदर संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed