{"_id":"5cd30f4cbdec220770316785","slug":"141557335884-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बर्बादी के जख्मों पर मुआवजे का मरहम लगाएगी मंडी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बर्बादी के जख्मों पर मुआवजे का मरहम लगाएगी मंडी समिति
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में मिहोल के खलिहान की आग ने किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इन किसानों की बर्बादी के जख्मों पर मुआवजे का मरहम लगाने की तैयारी राजस्व विभाग ने की है। खेत खलिहान अग्निकांड राहत योजना के तहत किसानों को मुआवजा मंडी समिति द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासनिक संस्तुति पर मंडी समिति मानकों के अनुसार मुआवजा देगी।
मिहोला, निबिया, किला नरदौली के बर्बाद किसान रो रहे हैं। क्यों कि वर्ष भर की उम्मीद ने आग की चिंगारी ने एक पल में राख कर दिया है। किसानों की बर्बादी पर संवेदनशील हुआ प्रशासन एक सप्ताह में किसानों को मुआवजा राशि दिलाए जाने का वादा कर रहा है। एडीएम योगेंद्र कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन करने में जुट गई है। पूरा आकलन करने के बाद यह टीम मंडी समिति को तैयार की गई सूची उपलब्ध कराएगी। मंडी समिति इन किसानों को मानक के अनुसार मुआवजा राशि प्रदान करेगी। मुआवजे की जिम्मेदारी पटियाली मंडी सचिव की रहेगी।
प्रभावित किसानों की सूची तैयार करने के निर्देश एसडीएम पटियाली को दिए हैं। सूची तैयार होने के बाद खेत खलिहान अग्निकांड राहत योजना के तहत मंडी समिति से किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। योगेंद्र कुमार, एडीएम
विज्ञापन
सूची मिलने के बाद पत्रावली तैयार करेंगे। जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी से अनुमति लेकर किसानों को मुआवजा राशि दी जाएगी। प्रयास रहेगा कि एक सप्ताह में भुगतान करें। प्रेमशंकर, मंडी सचिव।